महापौर एवं कलेक्टर ने नवागांव सेनिटेशन पार्क, सिंथेटिक ट्रैक निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल, यातायात नगर में साफ-सफाई कार्य का किया निरीक्षण

Share This :

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने नवागांव सेनिटेशन पार्क, सिंथेटिक ट्रैक निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल, यातायात नगर में साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने दीपावली पर्व के दृष्टिगत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक तौर पर अभियान चलाकर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कार्य सतत जारी रखने तथा मॉनिटरिंग करने के लिए कहा। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।