महापौर पानी का हाल जानने सुबह वार्डो में दे रहे दस्तक, पठानपारा-सारथी पारा व शिकारी पारा पहुंच जनता से रूबरू हो पानी की समस्या से हुए अवगत

Share This :

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव महापौर का शपथ लेने के बाद से ही निगम सीमाक्षेत्र के वार्डो में जाकर नागरिको से रूबरू हो उनसे मूलभूत सुविधा के बारे में चर्चा कर उनकी समस्या से अवगत हो कर अधिकारियों को यथासंभव निराकरण के निर्देश दे रहे है। आज उन्होंने वार्ड 39 व वार्ड 43 के पठान पारा, सारथी पारा तथा शिकारीपारा में पानी की समस्या की जानकारी होने पर वार्ड पार्षद एवं अधिकारियों के साथ पहुॅच नागरिकों से चर्चा किये।
महापौर मधुसूदन यादव वार्डवासियों से मुलाकात की कडी¸ में आज सुबह वार्ड नं. 39 पहुॅच पार्षद रवि सिन्हा के साथ पठानपारा, सारथी पारा में पैदल भ्रमण कर वार्डवासियों से चर्चा किये। वार्डवासियों ने कम पानी आने की शिकायत की। महापौर श्री यादव ने कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके व उप अभियंता अनुप पाण्डे से कहा कि वाल्व लगाने से पानी की समस्या बतायी जा रही है, इसकी जांच कर निराकरण करें, जिस दिन दोनों समय पानी आता है, उस दिन निरीक्षण कर समाधान का रास्ता निकाले।
इसी प्रकार महापौर श्री यादव ने वार्ड नं. 43 शिकारी पारा में पानी की समस्या पर पार्षद प्रतिनिधि राजेश यादव के साथ पहुॅच मोहल्लेवासियों से जानकारी लिये। उन्होंने बताया कि शिकारी पारा डोंगरगाव रोड क्षेत्र के कुछ घरों में पानी नहीं आता है। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि इसका सर्वे कर कार्यवाही करें और स्थिति समान्य होते तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकर से पानी सप्लाई करे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कम पानी आने या पानी नही आने की शिकायतों को गंभीरता से लेकर प्राथमिकता से उसका समाधान करें।