महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि

Share This :

राजनांदगांव। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर आज चिखली ओवर ब्रिज के पास स्थापित उनकी प्रतिमा में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने जनप्रतिनिधियों और सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि रानी अवंती बाई ने देश और मानव धर्म की रक्षा के लिए अद्भुत बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष केवल एक समाज विशेष तक सीमित नहीं था, बल्कि पूरे देश के सनातनी लोग इसे उत्सवपूर्वक मनाते हैं। महापौर ने महिलाओं को आगे बढ़कर कार्य करने के संदर्भ में कहा कि यह अवंती बाई से मिली प्रेरणा का परिणाम है।

महापौर ने बताया कि समाज की मांग पर प्रतिमा स्थापित की गई थी और अब इसका जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूरा किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिमा के पास वाले चौक का नामकरण “रानी अवंती बाई चौक” जल्द ही प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, सुनिल साहू, राजेश जैन रानू, श्रीमती केवरा विजय राय, श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षद मनोहर यादव, समाज के अध्यक्ष चेतन वर्मा, सचिव गणेश लाल, उपाध्यक्ष अमित जंघेल, अन्य गणमान्य सदस्य और अवंती बाई के रूप में चेष्टा जंघेल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।