मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली में हुए शामिल

Share This :

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड में आयोजित तिरंगा रैली कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा रैली को शहर भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक आरंग गुरू खुशवंत साहेब उपस्थित थे। जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त के विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।


उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज राजनांदगांव में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली कार्यक्रम में शहर के गणमान्यगण, जनप्रतिनिधिगण, युवा शामिल हुए।


इस अवसर पर पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पूर्व विधायक रामजी भारती, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, सचिन बघेल, खूबचंद पारख, नीलू शर्मा, रमेश पटेल, भरत वर्मा, कोमल राजपूत, दिनेश गांधी, आईजी दिपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।