मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना : छुरिया और डोंगरगढ़ के विभिन्न ग्रामों में 26.97 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

Share This :

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सुश्री सुरुचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत विकासखंड छुरिया और डोंगरगढ़ के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए कुल 26 लाख 97 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के तहत स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यों को मंजूरी दी गई है।

स्वीकृत राशि के अंतर्गत छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में निम्नलिखित कार्यों की स्वीकृति दी गई:

ग्राम गर्रापार: नाली निर्माण के लिए 1 लाख 97 हजार रुपए, सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रुपए

ग्राम कुहीकला: सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रुपए

ग्राम मोतेखेड़ा: शेड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रुपए

ग्राम घोठिया: सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रुपए

ग्राम पुर्रामटोला: सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रुपए

डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्रामों में निम्नलिखित कार्यों के लिए स्वीकृति दी गई:

ग्राम छीपा: सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रुपए

ग्राम मुड़पार (छोटे): शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रुपए

ग्राम रेंगाकठेरा: शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रुपए

ग्राम डुण्डेरा: शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रुपए

ग्राम अंडी: शेड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रुपए

इस योजना के तहत निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। जिला पंचायत सीईओ ने यह भी सुनिश्चित किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र और सुरक्षित रूप से सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।