मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने भारत के हित गिरवी रखे: ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला

Share This :

नई दिल्ली: (नांदगांव टाइम्स) अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को लेकर जारी जॉइंट स्टेटमेंट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि इस समझौते से साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में आकर देश के किसानों, व्यापारियों और उद्योगों के हितों से समझौता कर लिया है।

कांग्रेस के मुताबिक, यह ट्रेड डील पूरी तरह एकतरफा है और इसका सीधा नुकसान भारत को होगा।कांग्रेस ने जॉइंट स्टेटमेंट का हवाला देते हुए कहा कि—अमेरिका भारत से आने वाले सामान पर अब 18% टैरिफ वसूलेगा, जबकि पहले यह 3% से भी कम था।वहीं भारत अमेरिका से आने वाले उत्पादों पर टैरिफ हटाने या भारी कटौती करने को तैयार हो गया है।कांग्रेस का आरोप है कि – अमेरिका से आने वाले कृषि से जुड़े बड़ी संख्या में उत्पादों पर भारत में अब कोई टैरिफ नहीं लगेगा।

अमेरिकी फल, ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन्स (DDGs), पशु चारे के लिए लाल ज्वार और ड्राई फ्रूट्स पर टैरिफ पूरी तरह खत्म किया जा रहा है।मोदी सरकार ने अमेरिकी फूड और कृषि उत्पादों पर नॉन-टैरिफ बैरियर हटाने पर भी सहमति दे दी है, जिससे भारतीय बाजार अमेरिका के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है।इसके अलावा अमेरिका से आने वाले खाने-पीने के सामानों पर भी टैरिफ समाप्त किया जाएगा।

कांग्रेस ने कहा कि इस फैसले से भारतीय किसान, छोटे व्यापारी और घरेलू उद्योग अमेरिकी सस्ते आयात के सामने टिक नहीं पाएंगे। पार्टी का आरोप है कि यह डील ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के दावों की सच्चाई उजागर करती है।कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार इस ट्रेड डील के पूरे विवरण को देश के सामने रखे और बताए कि बदले में भारत को आखिर मिला क्या।