राजनांदगांव। जिले की यातायात पुलिस ने शहर में नो पार्किंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 119 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए ₹56,500/- का जुर्माना वसूल किया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त SP कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यह अभियान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान दर्ज प्रमुख प्रकरण
शराब सेवन कर वाहन चलाना – 03
ओवर स्पीड वाहन – 09
दुपहिया वाहन में तीन सवारी – 18
नो पार्किंग में खड़े वाहन – 15
काला शीशा लगे वाहन – 02
प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश – 02
चारपहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट – 03
दुपहिया वाहन में बिना हेलमेट – 03
बिना लाइसेंस वाहन चलाना – 10
वाहन के कागजात प्रस्तुत न करना – 36
अन्य यातायात नियम उल्लंघन – 18
कुल: 119 चालकों से ₹56,500/- का जुर्माना वसूल किया गया।
शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
यातायात पुलिस की चेतावनी
ओवर स्पीड, तीन सवारी, बिना हेलमेट जैसी उल्लंघनों से बचें।
नियमों का पालन कर खुद और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
व्यापारीगण भारी वाहनों में लोडिंग/अनलोडिंग निर्धारित समय पर ही करें, जिससे यातायात सुचारु रहे।
यातायात पुलिस ने कहा कि ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और आम जनता से सहयोग की अपील की गई।
