राजनांदगांव पुलिस ने चिन्हित किए जिले के अत्यधिक दुर्घटनाजन्य स्थल, आम नागरिकों से की सतर्कता की अपील

Share This :

राजनांदगांव। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण आम नागरिकों की असमय मौतें हो रही हैं। दुर्घटनाओं की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला पुलिस ने ऐसे स्थानों की पहचान की है, जहां सड़क दुर्घटनाओं की संभावना सबसे अधिक रहती है। थानावार इन अत्यधिक दुर्घटनाजन्य स्थलों की सूची जारी कर पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
थानावार चिन्हित स्थलों में थाना सोमनी-टेडेसरा चौक, खुटेरी चौक, देवादा चौक, ब्लिस होटल के बगल पुल के पास, थाना कोतवाली-पार्रीनाला, रामदरबार चौक, भाजपा कार्यालय चौक, पुलिस चौकी चिखली-चिखली फ्लाईओवर, गठुला नाला, थाना बसंतपुर-आरके नगर चौक, अंबेडकर चौक, मोहारा बायपास से सिंगदई चौक तक, थाना डोंगरगढ़-ग्राम मुड़पार पुलिया, केदारबाड़ी नाका पारा मोड़ डोंगरगढ़, गैस एजेंसी के सामने खैरागढ़ रोड, थाना डोंगरगांव-माथलडबरी के आगे ढाबा के पास, छुरिया रोड, थाना लालबाग-बरगा मोड़, पेंड्री जीई रोड आवासीय क्षेत्र, रीवागहन, भानपुरी जीई रोड आवासीय क्षेत्र, फरहद चौक, पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़-गुरुद्वारा चौक तुमड़ीबोड़, कोपेडीह चौक, मलईडबरी चौक, तुमड़ीबोड़, डोंगरगढ़ तिराहा, नाथूनवागांव चौक, पुलिस चौकी सुकुलदैहान-ग्राम लिटिया आरा मिल के पास, ग्राम धनगांव मोड, ग्राम बम्हनी मोड़, ग्राम सुकुलदैहान राम मंदिर तिराहा, ग्राम रेंगाकठेरा-बुंदेलीकला के बीच जर्जर पुल, पुलिस चौकी चिचोला-पाटेकोहरा आरटीओ बैरियर नागपुर पॉइंट, ग्राम नारायणपुर झूरानदी पुल, ग्राम रंगीटोला लालबहादुर नगर मोड़, थाना बागनदी-सड़क चिरचारी, चाबुकनाला, थाना बोरतलाव-बोरतलाव थाना के सामने फ्लाईओवर, चेंदरी माता मंदिर मोड़ डोंगरगढ़ रोड, थाना घुमका-ग्राम मुरमुदा मोड़ से ग्राम बिजेतला मोड़ बड़ा पुल (तिलई-बेमेतरा मेन रोड), मोहदी चौक तिराहा मां बंजारी मंदिर मोड़ ग्राम बरगाही, गोपालपुर चौक, मुड़पार चौक शामिल है।
राजनांदगांव पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चिन्हित स्थलों पर वाहन हमेशा धीमी गति और सतर्कता के साथ चलाएं। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।