राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 22 मई को राजनांदगांव विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष, विस चुनाव प्रत्याशी गिरीश देवांगन सहित कांग्रेसजन, कार्यकर्ता शामिल हुए।
शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश, जिला, विधानसभा, ब्लॉक, वार्ड, बूथ स्तर पर यह रैली का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में आज ग्राम ढोड़िया से हल्दी वार्ड तक और हल्दी वार्ड का भ्रमण करते हुए हल्दी चौक में सभा होकर यह विधानसभा स्तरीय रैली आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन संविधान का और भारतरत्न बाबासाहब आंबेडकर का जयघोष करते हुए आगे बढ़े।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरीश देवांगन ने कहा कि भारत देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, आजादी के पश्चात संविधान की आवश्यकता होने पर संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर जी के नेतृत्व में भारत देश की आत्मा कही जानी वाली संविधान का निर्माण हुआ, 26 जनवरी 1950 को इसे अंगीकार कर भारत गणतंत्र बना। संविधान हमें समानता, बराबरी, आरक्षण का अधिकार देता है, ताकि पिछड़े, दलित, वंचित लोगों का जीवन स्तर ऊंचा कर उनका उत्थान हो सके। बीजेपी का आरक्षण समाप्त करने का छुपा एजेंडा है।इसका कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान विरोधी कार्य कर रही है। यह संविधान बचाओ यात्रा के माध्यम से उनकी कथनी और करनी को आम जनमानस के बीच लाने का काम कांग्रेस करेगी।
कार्यक्रम को शहर जिला प्रभारी बृजेश शर्मा, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, जिपं सदस्य अंगेशवर देशमुख, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, तुकज साहू तथा सभा का संचालन दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने किया।
इस रैली में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश डाकलिया, दिनेश शर्मा, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, मोहम्मद याह्या, झम्मन लाल देवांगन, मामराज अग्रवाल, सुरेंद्र देवांगन, योगेंद्र दास वैष्णव, जयनारायण सिंह, मदन साहू, पार्षद छोटेलाल रामटेके, नीरज कन्नौजे, मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु मिश्रा, राहुल गजभिए, प्रियेश मेश्राम, केवल साहू, राजेश सेवता, केशव पटेल, धर्मेंद्र देवांगन, दिलीप चंद्राकर, तजेंद्र वैष्णव, जय जायसवाल, धन्नालाल साहू, महेश साहू, टिंकू साहू, केशव कुमार,ख् त्रिलोचन साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। आभार प्रदर्शन वार्ड कांग्रेस प्रत्याशी रहे रूपेश साहू ने किया।
राजनांदगांव विधानसभा में संविधान बचाओ रैली का आयोजन
