रानी सूर्यमुखी देवी वार्ड में वार्ड विकास कार्यों का भूमिपूजन, महापौर ने किया वृक्षारोपण

Share This :

राजनांदगांव। नगर निगम के महापौर मधुसूदन यादव ने रानी सूर्यमुखी देवी वार्ड क्रमांक 25 में अधोसंरचना मद अंतर्गत स्वीकृत 15 लाख रुपये की राशि से रोड और नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया।
महापौर श्री यादव ने कहा कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से मिली स्वीकृतियों के अनुसार शहर के विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना विकास के कार्य प्रारंभ किए गए हैं। इसी कड़ी में रानी सूर्यमुखी देवी वार्ड के कलार पारा क्षेत्र में रोड निर्माण और फल मार्केट क्षेत्र में नाली निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है।
कलार पारा में आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर के साथ निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी सदस्य व वार्ड पार्षद श्रीमती वर्षा सिन्हा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, श्रीमती केवरा राय, पार्षद कमलेश बंधे, मनोहर यादव, श्रीमती अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, श्रीमती झामित नदान सेन, श्रीमती अमृता सिन्हा, रवि सिन्हा, सतीश साहू, पूर्व पार्षद राधेश्याम गुप्ता, शरद सिन्हा, विजय राय, पूर्व नामांकित पार्षद श्रीमती अनिता सोनवानी, कलार समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिन्हा, पूर्व निगम सचिव चंद्रिका प्रसाद सिन्हा, समाजसेवी मूलचंद भंसाली और रमेश सोनवानी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गैती चला कर भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में वृक्षारोपण करते हुए महापौर श्री यादव ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक समारोह नहीं, बल्कि भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज जिस तेजी से वृक्षों की कटाई हो रही है, उसी अनुपात में पौधारोपण नहीं हो रहा, जिससे पर्यावरण संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख करें ताकि वे पूर्ण वृक्ष बन सकें।
कार्यक्रम में वार्डवासियों लक्ष्मी यादव, शिवबालक सिन्हा, सद्दु सिन्हा, भवा सिन्हा, कुसुम सिन्हा, मोती देवांगन, गजेन्द्र सिन्हा, राजू सिन्हा, रामराज यादव, उत्तम यादव, लता सिन्हा, शांति सिन्हा, कोदूराम सिन्हा, गुलशन माखीजा, विनोद रायचा, रवि ठाकुर, मूलचंद देवांगन, मनोज सिन्हा, नारद सिन्हा सहित अन्य नागरिकों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में उप अभियंता श्रीमती पिंकी खाती सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।