राहुल योगराज टिकरिहा के प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा ने किया भव्य स्वागत

Share This :

खैरागढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के जिले में प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी के नेतृत्व में धरमपुरा से भव्य बाइक रैली निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुँची। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने अपने स्वागत भाषण में प्रदेश अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा कि युवा कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करेंगे। हमारा लक्ष्य 2028 के विधानसभा चुनाव में खैरागढ़ सीट पर भाजपा का परचम लहराना है।
जिला भाजपा अध्यक्ष बिशेषर साहू ने कहा कि संगीत नगरी खैरागढ़ में प्रदेश अध्यक्ष का आगमन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार पुनः स्थापित करने के लिए अभी से ही सक्रियता आवश्यक है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में राहुल टिकरिहा पर 14 एफआईआर दर्ज हुईं और कई बार जेल भी जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समय और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
खम्हन ताम्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने टिकरिहा के संघर्षों की सराहना की। पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। कांग्रेस शासन में युवाओं ने अत्याचार के खिलाफ डटकर मुकाबला किया। उन्होंने बताया कि वह बेमेतरा जिला पंचायत के सभापति के रूप में दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं, जो पार्टी और कार्यकर्ताओं की देन है।
उन्होंने राम मंदिर निर्माण, 24 किमी सेतु परियोजना जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के स्वाभिमान और विकास की चर्चा की। साथ ही, कार्यकर्ताओं को निस्वार्थ भाव से सेवा में जुटने का संदेश दिया। इस अवसर पर राहुल योगराज टिकरिहा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नवनीत जैन, जिला भाजपा महामंत्री एवं आभार प्रदर्शन ललित चोपड़ा सहित अन्य नेता कार्यक्रम में शामिल रहे। टीके चंदेल, घम्मन साहू, आलोक श्रीवास, नीलिमा गोस्वामी, गिरजा चंद्राकर, डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, प्रकाश वर्मा, प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, जैनेन्द्र जंघेल, अनीश सिंह, प्रेमसागर गुप्ता, राकेश ठाकुर, हरप्रसाद वर्मा, रामकुमार जोशी, रवि भावनानी, हमेश यदु, जयप्रकाश साहू, मंजीत सिंह, अर्जुन क्षत्रिय, हर्षवर्धन वर्मा, वंदना टांडेकर, नीलिमा राजपूत सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।