लोकतंत्र की आधारशिला है हमारा संविधान : कांग्रेस

Share This :

राजनांदगांव। संविधान सभी को समानता का अधिकार देता है, सभी के लिए न्याय और निष्पक्षता सुनिश्चित करता है। संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है और हमारे राष्ट्र को जोड़ने वाला सूत्र है। हमारे संविधान के निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों की याद दिलाती है। संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। जिसको लेकर शहर जिला कांग्रेस व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में 17 मई शनिवार को संविधान बचाओं रैली निकाली गई।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में शनिवार 17 मई को जिला मुख्यालय में संविधान बचाओ रैली गई। शहर के जयस्तंभ चौक से निकली जो मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन, गुड़ाखु लाइन, जूनी हटरी होते हुए वापस जयस्तंभ चौक में रैली का समापन हुआ।
पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने कहा कि बड़ा ही सोचनीय विषय है कि आज हमारे संविधान पर खतरा नजर आ रहा है, संविधान को बदलने की नाकामी कोशिश कर रही है, केन्द्र में बैठी मोदी सरकार संविधान में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। देश में लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है, महिलाओं पर अत्याचार का अपराध बढ़ रहा है। हमारा संविधान को बचाना है इसके लिए हमें जन-जागरूकता बहुत ही जरूरी है।
जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि संविधान निर्माता डा. बाबा साहेब अम्बेडकर का जीवन पूरा संघर्ष मय रहा। बाबा साहेब अर्थशास्त्री, आधुनिकता के ज्ञाता थे, उन्होंने अपने जीवन में जो कठिनाईयों के साथ छूआछूत देखी थी, उनको मिटाने और समाज को संगठित कर समानता का अधिकार दिलाने संविधान की रचना की, जिसमें सभी वर्गों को समाहित किया आज जो माताएं, बहनें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है वह हमारे संविधान के कारण है। एआईसीसी के आव्हान पर जिला स्तरीय संविधान बचाओ यात्रा निकाली गई। आज राष्ट्रविरोधी ताकते जिस प्रकार से षडयंत्र रचकर संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे वह गलत है। आज हम संकल्पित है कि जो संविधान बचाने के लिए। संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, संविधान सभी को समानता का अधिकार देता है, सभी के लिए न्याय और निष्पक्षता सुनिश्चित करता है।
इस दौरान सभा को पूर्व महापौर हेमा देशमुख, रमेश डाकलिया, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, सागर ताम्रकार ने संबोधित किया।
रैली में प्रमुख रूप से श्रीकिशन खंडेलवाल, नरेश डाकलिया, रमेश खंडेलवाल, कुतबुद्दीन सोलंकी, रूपेश दुबे, सुदेश देशमुख, पदम सिंह कोठारी, मेहुल मारू, दिनेश शर्मा, पंकज बांधव, विवेक वासनिक, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री हनी ग्रेवाल, विरेन्द्र चंद्राकर, करीम भाई, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, अभिमन्यु मिश्रा, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, मोहनी सिन्हा, पार्षद सतीश मसीह, राजा तिवारी, भरत सोनी, सुरेन्द्र देवांगन, अमिन हुद्दा, भोला यादव, मामराज अग्रवाल, रज्जू जॉन, फरमान अली, अब्बास खान, संजय साहू, चेतन सिन्हा, हेमू सोनी, संदीप सोनी, अजय मारकंडे, राजेश सेवता, गणेश साहू, कुलदीप कुजरेंकर, जीतू सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।