शराब घोटाले में सत्ता की छाया: चैतन्य बघेल को जमानत, लेकिन सवालों के घेरे में छत्तीसगढ़ सरकार

Share This :

168 दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री पुत्र चैतन्य बघेल को मिली जमानत

बिलासपुर। (नांदगांव टाइम्स) छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिलना भले ही कानूनी राहत माना जा रहा हो, लेकिन यह फैसला राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर उठ रहे गंभीर सवालों को और गहरा कर गया है। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा लगाए गए आरोप छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यकाल को कठघरे में खड़ा करते हैं।

हाईकोर्ट बिलासपुर के जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने चैतन्य बघेल को शराब घोटाले से जुड़े दो मामलों में जमानत दी है। करीब 168 दिनों तक जेल में रहने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ है, जबकि अन्य मामलों की जांच अभी भी जारी है।