श्रीनगर/बारामूला: (नांदगांव टाइम्स) पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती बम हमले के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में शिया मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने श्रीनगर–बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्र होकर हमले की कड़ी निंदा की।
इस दौरान उन्होंने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग भी की।
