राजनांदगांव। कांग्रेस के 2025 संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार को उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडल और सेक्टर समितियों के पुनर्गठन को लेकर अहम बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक गौरीनगर स्थित मांगलिक भवन में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली की अगुवाई में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता उत्तर ब्लॉक प्रभारी व पूर्व महापौर सुश्री नीता लोधी ने की।
बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष आसिफ अली ने समस्त वरिष्ठ नेताओं का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने उत्तर ब्लॉक की वर्तमान स्थिति, संगठनात्मक ढांचे और आगामी रणनीतियों की विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में राजनांदगांव विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, प्रभारी बृजेश शर्मा, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, जितेंद्र मुदलियार, प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, किशन खंडेलवाल और नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।
उत्तर ब्लॉक प्रभारी सुश्री नीता लोधी ने कहा कि यह वर्ष संगठन सृजन को समर्पित है। इस दौरान हमें मंडल और सेक्टर स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे लाकर संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संगठन को गुटबाजी से मुक्त कर समन्वय और एकजुटता से कार्य करना होगा। साथ ही युवाओं को जोड़ने और भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने का भी आह्वान किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है, ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है।
बैठक में बताया गया कि जल्द ही मंडल और सेक्टर प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी जाएंगी, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाई जा सकेगी।
बैठक में उत्तर ब्लॉक के पार्षद सतीश मसीह, राजा तिवारी, छोटेलाल रामटेक, युवराज भारती, अभिमन्यु मिश्रा, समीर द्विवेदी, महेश साहू, इसाक खान, अजय छेदय्या, पूर्णिमा नागदेवे, विशाल गढ़े, राजा त्रिपाठी, शरद खंडेलवाल, हनीफ खान, हितेश गोन्नाडे, चेतन सिन्हा, राहुल देवांगन, मोहम्मद अशफाक, देवेंद्र साहू, निखिल यादव, दीपक पटेल, जितेंद्र चंद्राकर, अरविंद पासवान, कुंदन कुर्मी, देवेन्द्र कलिहारी, मोहनीश गेडाम, यासीन शेख, जाकिर खान, ऋषि रजक, हरीश यादव, मोहम्मद रफीक, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम का समापन उत्तर ब्लॉक के पार्षद राजा तिवारी द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
संगठन सृजन अभियान के तहत मंडल व सेक्टर पुनर्गठन को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित
