राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
मयंक सुखदेवे, पिता राकेश सुखदेवे, उम्र 19 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा वार्ड नं. 11, चिखली।
अरमान रामटेके, पिता प्रमोद रामटेके, उम्र 19 वर्ष, निवासी ममता नगर, गली नं. 01, राजनांदगांव।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 08 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि लखोली रोड, सिटी बाईपास के पास दो युवक अवैध लाभ के लिए प्रतिबंधित नशीली टैबलेट रखकर ग्राहक की तलाश में हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली टैबलेट बरामद हुई। आरोपियों ने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। नशीला पदार्थ गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया।
पुलिस कार्यवाही
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 201/2026 धारा 21 ‘ए’ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
अभियान का उद्देश्य युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशे के सौदागरों पर अंकुश लगाना है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मिलन सिंह, सउनि गणेश चौहान, प्र.आर. 280 संदीप चौहान, प्र.आर. 614 शम्भूनाथ द्विवेदी और आरक्षक 560 प्रण्यश राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।
राजनांदगांव पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह के नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।
