सुशासन तिहार के बीच तिरंगा सम्मान: हर पंचायत से निकलेगी यात्रा, CM खुद भी होंगे शामिल

Share This :

राजनांदगांव में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया तिरंगा यात्रा का ऐलान

रायपुर | 16 मई (नांदगाँव टाइम्स) छत्तीसगढ़ में चल रहे सुशासन तिहार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में और भारत द्वारा दिए गए जवाब के सम्मान में राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा,यह किसी पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे देश की यात्रा है। मैं खुद एक पंचायत में तिरंगा यात्रा में शामिल रहूंगा।”

जनता से सीधे संवाद, समाधान भी उसी मंच पर

सुशासन तिहार को तीन चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में गांव-गांव जाकर सुझाव पेटियों के जरिए लोगों की समस्याएं जुटाई गईं। दूसरे चरण में समाधान शिविरों के जरिए समस्याओं का समाधान हुआ।अब तीसरा चरण चल रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसर गांवों में जाकर आम लोगों से सीधे बातचीत कर रहे हैं।

पंचायतों में लगे समाधान शिविर

राज्य की 15 पंचायतों को जोड़कर क्लस्टर समाधान शिविर बनाए गए हैं। यहां राशन कार्ड से लेकर आवास, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, और किसान योजनाओं तक की जानकारी व समाधान एक ही जगह पर मिल रहे हैं।

तिरंगा यात्रा से जुड़गी जनता की भावना

एंकल से हर पंचायत में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाएगी। मुख्यमंत्री का यह कदम तिहार को प्रशासन + राष्ट्रभक्ति के संगम में बदल रहा है।

योजनाओं पर मिल रहा फीडबैक

मुख्यमंत्री ने कहा पिछले डेढ़ साल में हमारी योजनाओं ने जनता तक असर दिखाया है। अब हम खुद जाकर उनसे पूछ रहे हैं – योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं? लोग खुलकर अपनी बात कह रहे हैं।”हाट-बाजार क्लिनिक, सुपोषण अभियान, रोजगार गारंटी जैसी योजनाओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।