सेवा पखवाड़े के अंतर्गत महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी राजनांदगांव पहुंची

Share This :

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी का पदभार ग्रहण करने के पश्चात राजनांदगांव में प्रथम आगमन हुआ।

मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जन्म जयंती 17 सितंबर से 2 अक्टूबर सेवा पखवाड़ा के रूप में बूथ स्तर पर मना रहे हैं,जिस हेतु सेवा पखवाड़ा महिला मोर्चा को दायित्व मिल रहा है, और मिला है उसको पूरे निष्ठा के साथ करने को कहा सर्वप्रथम प्रदेश के अध्यक्ष विभा अवस्थी मां पाताल भैरवी का दर्शन की उसके बाद भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा ने भव्य स्वागत हुआ। उनके आगमन पर भाजपा कार्यालय में परिचय एवं भेंट मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया है। उसके बाद जिला पंचायत में स्वस्थ नारी सशक्त नारी का कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला भाजपा के अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष किरण साहू ने भी संबोधित किया। मंच संचालन महिला मोर्चा महामंत्री देव कुमारी साहू ने किया।

इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा राजनांदगांव की पदाधिकारी राजेश्वरी साहू पूनम शर्मा तेजमल देश मुख पुष्प लता गंधर्व संगीता मिश्रा मनी भास्कर गुप्ता, अक्षय तिवारी, छाया तिवारी, सविता बॉस, मधु वैध, मीना यादव, पुष्पा गायकवाड, मिथिलेश्वरी वैष्णव, रेनू सूर्यवंशी पुष्पवी के महिला मोर्चा केvपदाधिकारिय विशिष्ट अतिथिगण, सदस्यगण, सभी पार्षदगण एवं जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य समस्त उपस्थित थे।