सोमनी पुलिस की कबाड़ दुकानों पर सख्त कार्रवाई, संदिग्ध सामान जप्त

Share This :

राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने जिले में कबाड़ दुकानों की संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के निर्देशन में थाना प्रभारी अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में सोमनी, धीरी, टेड़ेसरा और जोरातराई के कबाड़ी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस को कबाड़ी दुकानों से संदिग्ध और बिना दस्तावेज, सामान मिला, जिसमें सोमनी में 1 नग मोटर साइकिल का लोहे का चेसिस, धीरी में 2 नग बैलगाड़ी के लोहे के चक्के, टेड़ेसरा में 7 नग एल्युमिनियम के एग्जॉस्ट फेन एवं जोरातराई में बैलगाड़ी का फांद बिना चक्का शामिल है।
संचालकों को धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया गया। दस्तावेज पेश न करने पर सभी सामान धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त कर तहसील न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।
कार्रवाई में शामिल संचालकों में दीपक चौबे (42 वर्ष) सोमनी, घनश्याम नेताम उर्फ बबलू (34 वर्ष), धीरी, राजू खान (50 वर्ष) टेडेसरा, एवं हाजी अलताफ हुसैन, जोरातराई, दुर्ग शामिल है।