स्टेशनपारा वार्ड में लगा सबमर्सिबल पंप और पानी टंकी

Share This :

राजनांदगांव। गर्मी की वजह से पानी की समस्या से परेशान स्टेशनपारा वार्ड नंबर 11 के निवासियों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। वार्डवासियों और राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, वार्ड पार्षद छोटेलाल रामटेके ने पार्षद निधि से वार्ड में सबमर्सिबल पंप और पानी टंकी लगवाया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता आसिफ अली भी उपस्थित रहे। पंप और टंकी के उद्घाटन के दौरान स्टेशनपारा वार्ड की महिलाओं सहित अन्य वार्डवासी भी मौजूद थे।
वार्डवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि गर्मी के दिनों में पानी की दिक्कत काफी हद तक कम होगी और अब उन्हें रोजमर्रा के कामकाज में सुविधा होगी। उक्त जानकारी हितेश गोन्नाड़े ने दी।