स्पोर्ट्स अकादमी रायपुर, बिलासपुर, कबीरधाम और मेजबान राजनांदगांव ने विजयी शुरूआत की

Share This :

राजनांदगांव। स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया, हॉकी इंडिया व छत्तीसगढ़ हॉकी के तत्वधान में आयोजित की जा रही अस्मिता हॉकी राज्य स्तरीय जुनियर बालिका वर्ग में स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर ने जांजगीर-चांपा को 9-0 गोल से दूसरा मैच बिलासपुर ने कांकेर को 3-0 गोल से पराजित किया। कबीरधाम ने दुर्ग को 11-1 गोल से पराजित किया, वहीं आज के चौथे मैच मेजबान राजनांदगांव ने कोरबा को 19-0 गोल से पराजित करते हुए अपना विजय अभियान प्रारंभ किया।
स्पर्धा का रंगारंग शुभारंभ श्रीमती रेखा मेश्राम पूर्व सदस्य महिला आयोग, सुश्री मणीभास्कार पार्षद, छोटेलाल रामटेके पार्षद, ए एक्का सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजनांदगांव, नीलम चंद जैन, भुषण सॉव, प्रकाश शर्मा, प्रिंस भाटिया, महेन्द्र सिंह ठाकुर, सांई की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में सुश्री दिव्या और प्रियांका एवं अन्य वरिष्ठ हॉकी खिलाडियों व सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आज से प्रारंभ हुई अस्मिता हॉकी राज्यस्तरीय लीग बालिका हॉकी चैम्पियनशिप के शुभांरभ अवसर के मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा मेश्राम ने कहा कि राजनांदगांव शहर हॉकी की नर्सरी के नाम से सालों से जाना जाता रहा। आज के समय बालिका क्या नहीं कर पाती। आज हमारी लड़कियां हॉकी खेल रही है, क्रिकेट खेल रही है और न जाने अनेक ऐसा गेम खेल रही है, आज के समय ऐसा कोई कार्य नहीं है, जिसे आज के समय जो लड़कियां नही कर पाती है, लड़कों के साथ कंधे से कंधे मिला कर चल रही है।
अध्यक्षता कर रही सुश्री मणिभास्कर ने कहा की सरकार हर संभव मदद खेलो व खिलाड़ियों के लिए कर रही है। उन्होंने कहा की हम सब मिलकर खेलों के संवर्धन के लिए हमेशा आगे रहेंगे।
छत्तीसगढ हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने उपस्थित आतिथियों का स्वगत करते हुए कहा कि स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया एवं हॉकी इंडिया के निर्देशानुसार ग्रास रूट हॉकी को आगे बढाने के उद्देश्य से अस्मिता हॉकी राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित की जा रही है, जिसमें बहुत से एैसे जिले है जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेल का प्रदर्शन दिखाने का मौका नहीं मिल पाता है, उन्हें ऐसे आयोजनों से खेलने का मौका मिल रहा हैं।
उद्धाघटन समारोह इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पमाला व पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत भी किया गया। अतिथियों ने मैदान में पहुंचकर प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन समिति के द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन दिग्विजय स्टेडियम के प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुश्री आशा थॉमस, अनुराज श्रीवास्तव, तीरथ गौस्वामी, सचिन खोब्रागढ़े, शकील अहमद, हारून खान, अभिनव मिश्रा, किशोर धीवर, दिलीप रावत, खेमराज सिन्हा, कृष्णा यादव, रूपेश जायसवाल सहित खेल प्रेमी जनता उपस्थित थे।
स्पर्धा के तहत 18 फरवरी को प्रातःकाल दो मैच खेला गया, जिसमें पहले मैच में हॉकी हॉकी स्पोटर्स अकादमी रायपुर ने जांजगीर चांपा को 9-0 गोल से पराजित किया। स्पोटर्स अकादमी रायपुर के ओर से नम्रता ने 4 गोल, नहेश्वरी ने 2 गोल नेहा, नंदिता, मिना ने 1-1 गोल किया। वहीं जांजगीर-चांपा ने एक भी गोल नहीं कर पाई। आज का दूसरा मैच बिलासपुर विरूद्ध कांकेर के मध्य खेला गया, जिसमें बिलासपुर ने कांकेर को 3-0 गोल से पराजित किया। बिलासपुर की ओर से रिया, डॉली, मधु सिंदार ने 1-1 गोल किया। आज का तीसरा मैच कबीरधाम विरूद्ध दुर्ग के मध्य खेला गया, जिसमें कबीरधाम ने एकतरफा मुकाबले में दुर्ग को 11-1 गोल से पराजित किया। कबीरधाम की ओर से यशोदा ने 7 गोल देवकी, रूखमणी, मोनिका ने 1-1 गोल किया। वहीं दुर्ग की ओर से अक्शप्रविण ने 1 गोल किया। आज का चौथा और अंतिम मैच मेजबान राजनांदगांव विरूद्ध कोरबा के मध्य खेला गया, जिसमें मेजबान राजनांदगांव ने कोरबा को 19-0 गोल से पराजित किया। मेजबान राजनांदगांव की ओर से शीतल यादव ने 10 गोल, अक्षिता अहूजा ने 4 गोल, दुबी रावत ने 3 गोल, सिमरण ने 2 गोल कर विजयी शुरूवात किया।