राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव अपने अंतिम दौर के प्रचार अभियान में लग गए हैं, सुबह से दोपहर तक जहां उनके निवास व कार्यालय में कार्यकर्ताओं-नागरिकों से भेंट मुलाकात की लंबी फेहरिस्त रहती है। फिर वे दोपहर से देर शाम तक आम लोगों से मिलने उनके घरों की ओर निकल पड़ते हैं, उसके पश्चात् जनसंपर्क कार्यक्रम समाप्त कर देर रात तक अपने कार्यालय में बैठकर लोगों से मेल-मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होते हैं। देर रात तक जागना व सुबह जल्दी उठकर फिर लोगों से मुलाकात करना, यही उनकी दिनचर्या हो गई है। कल 6 फरवरी गुरुवार को स्टेडियम वार्ड, अनुपम नगर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए शीतला माता वार्ड जमात पारा में व्यापक जनसंपर्क किया फिर वे गौरी नगर, लखोली व तुलसीपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सभा में शिरकत करते हुए महती जनसभा को संबोधित किया।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस दौरान श्री यादव ने शहर के विकास का खाका खींचते हुए कहा कि अटल विश्वास पत्र में की गई घोषणाएं तो उनके लिए “पत्थर की लकीर” होगी ही, साथ ही साथ शहर को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर विकसित करने की उनकी महत्वाकांक्षी योजना है। वे शहर में व्याप्त सभी जन समस्याओं से अवगत हैं उन्हें मालूम है कि किस समस्या का शहर के हित में किस तरह निदान किया जा सकता है। पिछले 5 वर्ष पूर्व हम लोगों ने राजनांदगांव शहर को जिस बेहतर स्थिति में छोड़कर गए थे, पिछले साल पॉच साल शहर की हालत बद् से बद्तर हो गई है। शहर की पेयजल समस्या के निराकरण के लिए जल जीवन मिशन जैसी सैकड़ो करोड़ की महती योजना की सौगात दी गई थी किंतु बेहतर कार्य न हो पाने की वजह से वह योजना सफल नहीं हो सकी। यदि यह योजना सफल हो जाती है तो आगामी कई दशकों तक शहर के लिये पीने की कोई समस्या नहीं रहती। इसी तरह शापिंग काम्पलेक्सों की मालीदशा बेहद खराब है, अनेक व्यवसायिक परिसर बंद पड़े-पड़े कबाड़ हो रहे है। भाजपा शासनकाल में थोक के भाव में बने बाग-बगीचें भी अपनी दुर्दशा पर ऑसू बहा रहे है। शहर का गौरवशाली तालाब बूढ़ासागर अपनी किस्मत पर रो रहा है। शहर के अन्य सार्वजनिक तालाब भी दुर्दशा का दंश भोग रहे है। सड़को की तो बात ही मत करिये सारे प्रमुख मार्गो की छाती में घावनुमा गढ्ढे ही गढ्ढे है। नगर में रोशनी बिखरने वाले बिजली खंभो पर भी मायूसी छाई हुई है। शहर निरंतर बढ़ रहा है, शहर की सीमाएं बढ़ती जा रही है, नये क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बुनियादी समस्याओं से रोज दो-चार हाथ करना पड़ रहा है। अतएव यह शहर की नयी आवश्यकता है कि इन क्षेत्रों में नई सड़को का निर्माण हो, नई नीतियां बने, उन्हे मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध हो इसलिये अब शहर को कई नयी सड़को की जरूरत आ पड़ी है। उन्हे इन सारे विषयों की जानकारी है कि कहॉ क्या करना है, इसका पूरा ब्लूप्रिन्ट उनके पास मौजूद है।
श्री यादव ने विश्वासपूर्वक शहर के मतदाताओं से आग्रह करते हुये कहा कि देश व प्रदेश में विकास कार्यो की बानगी वे सब देख ही रहे है, दोनों ही स्थानों पर भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास को लेकर क्रांतिकारी परिवर्तन से आप वाकिफ है। अब समय आ गया है कि इस शहर की दुर्दशा को दूर करने के लिये लोकतंत्र के तीसरे प्रमुख पायदान स्थानीय निकाय में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित करे ताकि वे अपने राजनांदगांव को लेकर देख रहे स्मार्ट सिटी के तर्ज पर विकास के स्वप्न को मूर्त रूप दे सकें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद प्रत्याशी प्रियंका कुंरजेकर व शैंकी बग्गा सहित नीलू शर्मा, अशोकादित्य श्रीवास्तव, कमलेश सूर्यवंशी, राजेन्द्र जैन बंटू, अतुल रायजादा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत गोलू गुप्ता, जया दुर्गेश यादव मनोज निर्वाणी, प्रखर श्रीवास्तव, कमलेश यादव, अमितेश झा, सुनीता यादव के साथ अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शहर का विकास करेंगे : मधुसूदन यादव
