राजनांदगांव।प्राथों दिनांक 17/09/24 को थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, इसके लड़के कामता प्रसाद पटेल उर्फ जोगी को पुरानी रंजीश के चलते दिनांक 17/09/24 को शाम लगभग 05/00 बजे पेण्ड्री निवासी विधि से संघर्षरत बालक व साथी द्वारा गांव के बजरंग बली मंदिर के पास हत्या करने की नियत से चाकू से गोद कर मार देने से मृत्यु होना बताने पर आरोपी के विरूाद घारा सदर का पाये जाने से अपराध क्रमांक 418/24 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
मामला गंभीर प्रकृति का होने से कायमी की सुचना जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया गया एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में टीम गठित किया जाकर विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ पर बालक द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में बताया की कुछ माह पूर्व शिवा साहू और विजय यादव उर्फ बाबा का गांव के ही कामता पटेल उर्फ जोगी के साथ झगडा हुआ था, तब से उनके बीच में दुश्मनी चल रही थी, और नाबालिक का भी करीब दो माह पूर्व मृतक के साथ लडाई झगड़ा हुआ था, जिस कारण शिवा विधि से संघर्षरत बालक को बोला था की तेरा उम्र कम है, तू जोगी उर्फ कामता पटेल को चाकू से मार देना तेरा ज्यादा कुछ नहीं होगा में तुझे जेल से छुडा लूंगा कहां था, तब से विधि से संघर्षरत बालक और शिवा मौके की ताक में थे, जो कल दिनांक 17/09/24 को शाम लगभग 05/00 बजे अपने साथी बाबा यादव के साथ पेण्ड्री बस्ती रोड किनारे बजरंग मंदिर के पास बैठा था, तभी कामता पटेल उर्फ जोगी वहां आया और उसे तथा बाबा यादव को देखकर गॉली-गलौच कर मारपीट करने लगा वहां खडे पूनम चंद एवं भीमराज खरे ने बीच बचाव किये, तब विधि से संघर्षरत बालक गुस्से में अपने घर गया और वहां से अपना बटन वाला चाकू जेब में रखकर वापस मंदिर के पास आया। बाबा वही पर था कामता पटेल भी वहीं पर था जब उसे कामता मारपीट करने लगा तब वह, शिवा के द्वारा जेल से छुड़ा लेने वाली बात को याद कर वह और बाबा अपने-अपने जेब में रखे बटन वाले चाकू से कामता पटेल के पेट में और बाबा ने कामता के पीठ तरफ वार किये जिसके बाद मैं और बाबा वहां से अलग-अलग भाग गये। घटना दिनाक समय को अपने साथी बाबा यादव के साथ चाकू से वार कर हत्या करना स्वीकार करने पर विधिवत बालक के घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया। विधि से संघर्षरत बालक के विरुध्द अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। प्रकरण में अन्य आरोपी विजय यादव उर्फ बाबा एवं शिवा साहू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। बाद पूछताछ के अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाती है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी नवरतन कश्यप, उप निरीक्षक गीतांजली सिन्हा. सउनि राजू मेश्राम, शोभाराम बेरवशी, आर. राकेश घुर्वे, राकेश ठावरे, कमल, फागू म०आर० अनुपमा की सराहनीय भूमिका रही।
Sunday, February 15, 2026
Offcanvas menu
