हमारे कार्य ही हमारी जीत के दावे के आधार हैं : विष्णु देव साय

Share This :

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव एवं शहर के विभिन्न पार्षदों के पक्ष में मतदान का आह्वान करने के लिए आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौरी नगर, लखोली एवं तुलसीपुर में आयोजित सभा के माध्यम से अपनी बातें रखी।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हजारों की संख्या में उपस्थित सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव के समुचित विकास के लिए डॉ. रमन सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस क्षेत्र की जनता का वह समुचित ध्यान रखते हैं। आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, अगर महापौर तथा पार्षद प्रत्याशी भाजपा का होगा तो ट्रिपल इंजन की सरकार में तेजी से विकास होगा। श्री साय ने कहा कि भाजपा के कार्य ही भाजपा की जीत का आधार होते हैं। विधानसभा चुनाव में मोदी गारंटी की सभी योजनाओं को हमने पूरा किया। साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना की 12वीं किस्त जारी की गई है एवं अटल विश्वास पात्र के माध्यम से हमने श्रद्धये अटल बिहारी वाजपेई की सौवीं जयंती पर उनके सपने को साकार करने के लिए अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसलिए प्रत्येक परिवार को पक्का मकान देने के लिए सर्वप्रथम 18 लाख ग्रामीनो को पक्का मकान देने की व्यवस्था की है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 388000 मकान की स्वीकृति दी और आने वाले समय में 3 लाख और मकान देने की घोषणा उन्होंने की। विष्णु देव साय ने गौरी नगर की सभा में कहा कि जल्द ही यहां की प्रमुख समस्या रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण तेज गति से किया जाएगा और चिखली ओवर ब्रिज को नए तरीके से बनाया जाएगा। श्री साय ने अटल विश्वास पात्र में नजूल भूमि में निवासरत पट्टाधारियों को भू स्वामी का अधिकार दिया जाएगा। श्री साय जी ने सभी कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि भाजपा ही क्षेत्र का विकास कर सकती है इसलिए उन्होंने सभी पार्षद एवं महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव को आशीर्वाद देने का आवाहन किया।
आज की सभा में देखा गया कि जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना एवं नजूल पट्टे के स्वामित्व की बात कही तो लोगों ने इसका करतल ध्वनि से तालियां बजाकर इसका स्वागत किया।
इसके पूर्व क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने जनता से हैट्रिक का आह्वान किया और कहा कि इस क्षेत्र की संवेदनशील जनता का वह हृदय से धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने एक कृतिमान स्थापित किया। कांग्रेस के भांचे, काका को भारी अंतर से हरा कर रवाना किया, अब मधुसूदन यादव को सर्वाधिक लीड से जीतने की जवाबदारी राजनांदगांव की जनता की है, जिससे आने वाले समय में राजनांदगांव का संपूर्ण विकास प्रत्येक वार्ड में देखने को मिलेगा। डॉ रमन सिंह ने सभी पार्षद प्रत्याशियों का परिचय मुख्यमंत्री से कराया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने भी डॉ. रमन सिंह के 15 वर्षों के विकास कार्यों को याद करते हुए कहा कि वह राजनांदगांव को लंबे समय से देखते रहे हैं, यहां जितना भी विकास कार्य हुआ है, वह सभी डॉ. रमन सिंह की देन है, उन्होंने यहां की तीनों सभाओं में भाजपा प्रत्याशियों को एवं महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव को भारी मतों से जीतने का आह्वान किया।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तुलसीपुर की सभा के प्रभारी सचिन सिंह बघेल थे, वं यहां का संचालन शरद श्रीवास्तव ने किया। दुर्गा चौक लखोली की सभा के प्रभारी एवं संचालन राजेंद्र गोलछा ने किया। गोरी नगर की सभा के प्रभारी रमेश पटेल थे और सभा का संचालन उपाध्यक्ष सुश्री आभा तिवारी ने किया।
आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव, चुनाव संयोजक अभिषेक सिंह, भरत वर्मा, अशोक शर्मा, खूबचंद पारख, सुरेश एच लाल, संतोष अग्रवाल, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, सुरेश डुलानी, प्रदीप गांधी, नीलू शर्मा, अवधेश चंदेल, सौरभ कोठारी, रेखा मेश्राम, अतुल रायजादा, सुमित भाटिया, हर्ष रामटेके, ऋषिदेव चौधरी, श्यामा सुखदेवए श्रुति लोकेश जैन, कन्हैया सुनील साहू, तृप्ति पात्र, अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, शिव वर्मा, अनिल गजभिए, संदीप बघेल, डॉ. अरविंद सिंहा, मुकेश चौबे, खेमलाल साहू, सावन वर्मा, मनोहर यादव, कमलेश बंदे, प्रमोद जंझाड़े, पारस वर्मा, किशुन यदु, रश्मि लोधी, श्रीमती रेखा अभय पारख, कुलेश्वर धु्रव, श्रीमती बीना धु्रव, श्रीमती मिथिलेश्वरी वैष्णव, भावेश वेद, तरुण लहरवानी, प्रशांत गोलू गुप्ता, हकीम खान, अरुण दामले, वर्षा ठक्कर, चंद्रशेखर लश्करे, रीना सिन्हा, गिरजा संतोष निर्मलकर, संतोष साहू, रेवती साहू, दीलेश्वर प्रसाद साहू, श्रीमती चंद्रिका साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।