राजनांदगांव। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन का सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा 20, 23 एवं 25 फरवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में की जाएगी। जिसके अनुसार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1, 2, 3 व 4 के लिए 17 फरवरी 2025 को हुए मतदान का सारिणीकरण 20 फरवरी 2025 को एवं जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11, 12 व 13 के लिए 20 फरवरी 2025 को होने वाले मतदान का सारिणीकरण 23 फरवरी 2025 को तथा जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5, 6, 7, 8, 9 व 10 के लिए 23 फरवरी 2025 को होने वाले मतदान का सारिणीकरण 25 फरवरी 2025 को किया जाएगा। सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा के दौरान संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थी व निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Thursday, October 22, 2026
Offcanvas menu
