राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट से संबंधित देयक 28 मार्च 2025 तक कोषालयों व उपकोषालयों में लगाये जाने वाले देयकों को पारित करने एवं शासकीय जमा संबंधी वित्तीय संव्यवहारों के निष्पादन हेतु शासकीय अवकाश शनिवार 29 मार्च 2025 एवं रविवार 30 मार्च 2025 को समस्त कोषालयों व उप कोषालयों को खुला रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने शनिवार 29 मार्च 2025 एवं रविवार 30 मार्च 2025 को भारतीय स्टेट बैंक शाखा कलेक्ट्रेट शाखा राजनांदगांव, डोंगरगांव व डोंगरगढ़ को अनिवार्य रूप से चालू रखने कहा है। साथ ही अंतिम संव्यवहार की सूचना कोषालय अधिकारी से प्राप्त होने के उपरांत ही बैंक शाखा बंद करना सुनिश्चित करेंगे।
Wednesday, June 10, 2026
Offcanvas menu
