राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला राजकुमार कुर्रे, आबकारी आरक्षक भोजराज उइके, अनिल सिन्हा, मनीष रजक के दल द्वारा ग्राम आमाटोला बागनदी में हेमराज मरसकोले मकान से महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री 24 पाव मात्रा कुल 4.320 बल्क लीटर जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा सभी वृत्त प्रभारियों को होटल ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है।
Tuesday, July 14, 2026
Offcanvas menu
