राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने सुशासन तिहार के कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत बोईरडीह के सचिव राधेलाल ठाकुर एवं ग्राम पंचायत लिटिया के सचिव हुसेन चन्द्रवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सचिवों द्वारा सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण में रूचि नहीं ली जा रही है। साथ ही उच्च कार्यालय द्वारा संबंधित सचिवों को कार्यायल में दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने पर किसी भी प्रकार का जवाब नहीं दिया जा रहा था। इसके साथ ही मुख्यालय में निवास नहीं करने तथा निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण सचिवों पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई है।
Tuesday, October 20, 2026
Offcanvas menu
