प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थित में जिला स्तरीय बैठक संपन्न

Share This :

खैरागढ़/छुईखदान। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय बैठक संस्कारधानी राजनांदगांव में संपन्न हुआ, जिसमें आगामी रणनीति एवं प्रदेश स्तरीय वृहद आंदोलन के संबंध में चर्चा किया गया।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी अपने विभिन्न मांगों को लेकर 20 वर्षों से संघर्षरत है, जिसमें नियमितीकरण, ग्रेड पे, मेडिकल अवकाश, स्थानांतरण नीति के मांगों के लिए लगातार संघर्ष कर रहें हैं।
एनएचएम कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुआ। पिछले माह उपरोक्त मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य भवन घेराव किया गया था, जिसमें प्रशासन की तरफ से एक माह में उक्त मांगों को पूर्ण करने का संघ के पदाधिकारी के बीच बैठक उपरांत सहमति बना, लेकिन 1 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई भी प्रकार से प्रशासन की तरफ निर्णय नहीं लिया जा रहा हैं, जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी अंदर ही अंदर प्रदेश स्तर से बड़ी आंदोलन की तैयारी किया जा रहा हैं। इसी संदर्भ में दिनाक 01.06.2025 को संस्कारधानी के महाराष्ट्र मंडल भवन में प्रदेश पदाधिकारियों के उपस्थित में बैठक संपन्न हुआ। एक माह बीत जाने बाद भी नहीं मिला आश्वासन का जवाब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों में धीरे-धीरे आक्रोश बढ़ रहा है।
प्रदेश संगठन से हेमंत सिन्हा, डॉ. रविशंकर शंकर दीक्षित, पूरन दास, दुर्ग जिलाध्यक्ष डॉ. आलोक शर्मा, डॉ. सत्या बारले, शेखर ताम्रकार, भीष्म साहू, गजेन्द्र गुप्ता, डॉ. तेज देशलहरे की उपस्थित में सर्वसम्मति से जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के एनएचएम कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष के रूप में मोहन साहू को बनाया गया। उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सचिव हेमंत साहू, सहसचिव विवेक मेश्राम सहमति चुने गए। जिले से बृजेश ताम्रकार, राजू भुआर्य, दिलेश्वर साहू, श्रीमती राधा पदमाकर, उपेंद्र नाथ ठाकुर, सुनील सहारे, नवीन पाल, तोरण साहू, महेन्द्र कंडरा सहित अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।