नगर का दिग्विजय क्लब परिसर हरित उद्यान में होगा परिवर्तित

Share This :

राजनांदगांव। नगर निगम से लगे दिग्विजय क्लब मैदान को अब हरित उद्यान में परिवर्तित करने क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संकल्प लिया है। आज नगर के प्रथम नागरिक महापौर मधुसूदन यादव की विशेष उपस्थिति में पौधों को रोप कर सभी ने हरियाली का श्री गणेश किया।
मानसून के सक्रिय होते ही शहर में वृक्षारोपण का प्रकृति पुण्य कार्य भी शुरू किया जा चुका है। इसी कड़ी में आज स्थानीय दिग्विजय क्लब मैदान को हरा-भरा करने संस्था अध्यक्ष किशोर बेलावाला के मार्गदर्शन में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि क्लब सदस्यों का यह प्रयास आम लोगों के लिए जागरूकता भरा संदेश बनकर चेतना का प्रसार करेगा। संस्था अध्यक्ष ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुरेश एच लाल ने आने वाले समय में पर्यावरण की शुद्धि के लिए इस प्रयास को स्वागत योग्य बताया। कार्यक्रम का संचालन आनंद वर्गीस ने किया। इस अवसर पर डीआर यादव, विजय जैन, अजय सिंह, सुशील पसारी, अंजुम अल्वी, उमाकांत भारद्वाज, डॉ. उत्तम, छत्रपाल साव, जग्गी ग्रोवर, संजय रिजवानी सहित सदस्यों की उपस्थिति रही।