राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने आज राजनांदगांव जिला की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है। नवगठित कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देते हुए अनुभव, युवा जोश और सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता दी गई है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। नई कार्यकारिणी की टीम संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ समाज के अंतिम पंक्ति तक पार्टी की योजनाएं और विचारधारा पहुंचाने का काम करेगी।”
राजनांदगांव की यह नई टीम आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश नेतृत्व ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह टीम भाजपा को जिले में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
राजनांदगांव जिला भाजपा कार्यकारिणी 2025
जिला उपाध्यक्ष: रोहित चंद्राकर, जागृति यदु, देव कुमारी साहू, किरण बारले, तरुण लहरवानी, जगजीत सिंह भाटिया
जिला महामंत्री: सौरभ कोठारी, डिकेश साहू
जिला मंत्री: जैसल लाल बंटी, ऋषि देव चौधरी, जैन कुमार मेश्राम, बोधन साहू, मीना पुजेरी, प्रीति ताम्रकार
जिला कोषाध्यक्ष: भावेश बैद; सह कोषाध्यक्ष: आकाश चोपड़ा
जिला मीडिया प्रभारी: अमर लालवानी; सह मीडिया प्रभारी: रवि सिन्हा, रघु शर्मा
प्रवक्ता: कैलाश शर्मा, राम कुमार गुप्ता
कार्यालय मंत्री: अतुल रायजादा; सह कार्यालय मंत्री: मुकेश ध्रुव
कार्यालय प्रभारी: त्रिगुण टांक; कार्यालय सह प्रभारी: अरुण शुक्ला
जिला आईटी सेल संयोजक: मनीष गोलछा; सह संयोजक: सूर्यकांत शर्मा
सोशल मीडिया संयोजक: ईशान शर्मा; सह संयोजक: मुकेश शर्मा, देवेंद्र यदु
इस नई टीम से जनता के बीच भाजपा की मजबूत पकड़ बनाने और विकास कार्यों को गति देने की उम्मीद है।