महापौर व निगम पदाधिकारियों ने सिक्ख समाज को दी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं

Share This :

राजनांदगांव। गुरूनानक जी के जन्मदिवस प्रकाश पर्व के अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने सिक्ख समाज को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गुरूनानक देव का जीवन सत्य, प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का प्रतीक है, जिनके आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।

महापौर यादव ने नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और स्नेह की कामना की और कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, सुनील साहू, राजेश जैन रानू, श्रीमती बिना ध्रुव, शैंकी बग्गा, आलोक श्रोती, राजा माखीजा, श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, श्रीमती केवरा विजय राय एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू, साथ ही अपील समिति के सदस्य श्रीमती श्रुती लोकेश जैन, श्री संतोष कुमार साहू, श्रीमती मोहनी बाई और श्री सेवक राम उइके ने भी नागरिकों को पर्व की बधाई दी।

पार्षदों और निगम पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे गुरूनानक जी के संदेशों को आत्मसात कर इस प्रकाश पर्व को उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ मनाएं।