छुरिया। छत्तीसगढ़ में पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के उद्देश्य से भाजपा मंडल छुरिया में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम साहू सामुदायिक भवन में जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर अबीर-गुलाल अर्पित कर की गई। मुख्य वक्ता कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि पारदर्शी मतदाता सूची निर्माण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है, जिसके तहत सभी मतदाताओं को परिगणना फार्म भरकर बीएलओ को जमा करवाना अनिवार्य है। यदि फार्म जमा नहीं किया गया तो नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा।
कार्यक्रम को श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव, चंद्रिका प्रसाद डड़सेना, हिरेंद्र साहू, गीता साहू, जगजीत सिंह भाटिया और संजय सिन्हा ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें बीरेम बाई मंडावी, अनिता मंडावी, शेखर भारतद्वाज, अशोक मरकाम, चुरामन साहू, भुनेश्वर साहू, धन्ना यादव, भूषण नेताम, भान बाई मंडावी, उत्तरा निषाद, पालनी स्वामी नायडू, भेस बाई साहू, नैन सिंह पटेल, शीशपाल साहू, रोहित सिन्हा, प्रकाश साहू, मोनू गुप्ता, शिवा मिश्रा, खिलेंद्र साहू, राजकुमार सिन्हा, सोहन साहू, विवेद यादव, आनंद शुक्ला, लेखराम निर्मलकर, टीकम साहू, मनोज साहू, सलूजा कोमरे, भारती रजक, अमीर खान, टमेश कुंभकार, कौशल कुंभकार, नकुल नेताम, लखन साहू, हम साहू, दुकालू राम साहू और गोपी देवांगन शामिल थे।
कार्यशाला में उपस्थित सभी ने मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया और लोगों से आग्रह किया कि वे समय पर फार्म जमा कर अपने नाम को मतदाता सूची में सुनिश्चित कराएं।
मतदाता पुनरीक्षण को लेकर भाजपा मंडल छुरिया में विशेष कार्यशाला संपन्न
