धान खरीदी से किसान खुशहाल, सरकार की नीति सराहनीय : संजय सिन्हा

Share This :

छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कल्लुबंजारी स्थित सेवा सहकारी समिति में शनिवार को धान खरीदी की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर, प्राधिकृत अधिकारी खेमचंद साहू, आत्मा राम चंद्रवंशी, चंद्रिका साहू और डोमेन पटेल मौजूद रहे। अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
प्रथम दिवस पर श्रीमती बैसाखिन बाई ने 40 मि्ंटल 80 किलो धान बेचकर खरीदी केंद्र में सबसे पहले तौल करवाया। कार्यक्रम में पहुंचे संजय सिन्हा का पुष्पहार से स्वागत किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की धान खरीदी नीति किसानों को आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता देने के लिए प्रभावी ढंग से लागू की गई है।
सिन्हा ने बताया कि सरकार 3100 रुपये प्रति मि्ंटल की दर से प्रति एकड़ 21 मि्ंटल तक धान खरीद रही है। किसानों को पहले समर्थन मूल्य और फिर प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीति से किसानों को कई फायदे मिल रहे हैं-उचित समर्थन मूल्य, बाजार की अनिश्चितता से सुरक्षा, समय पर भुगतान, बोनस का लाभ और सरल पंजीकरण प्रक्रिया।
खरीदी केंद्रों में डिजिटल तुला, पारदर्शी रजिस्टर और बेहतर भंडारण व्यवस्था से किसानों का भरोसा बढ़ा है। सरकार खरीदे गए धान को संग्रहण केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उठा रही है। इससे मजदूरों, हमालों और परिवहन साधनों की मांग भी बढ़ी है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
सिन्हा ने कहा कि स्थिर आय मिलने से किसान अन्य फसलों तथा पशुपालन की ओर रुख कर रहे हैं। खरीदा गया धान पीडीएस के माध्यम से गरीब परिवारों तक सस्ते चावल के रूप में पहुंचता है, जिससे सामाजिक सुरक्षा तंत्र और मजबूत होता है।
कार्यक्रम में सरपंच चित्रा बाई कोर्राम, राजकुमार पटेल, सुरेश साहू, बालकिसन साहू, सुशील कुमार कंवर, टीकम साहू, टेमन ठाकुर, नायब तहसीलदार, एडीओ वैष्णव और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।