(नांदगाँव टाइम्स)। कोलकोता के एक अस्पताल में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में जहां देशभर के सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए, वहीं राजनांदगाँव मेडिकल कॉलेज के पीजी, जूनियर और इंटर्नी डॉक्टरों (करीब 200 डॉक्टर)ने आज काली पट्टी लगाकर काम किया, वहीं रायपुर के 300 जूनियर डॉक्टर अनिशिचित्कालीन हड़ताल पर चले गए। एक य्या दो दिनों में राजनांदगाँव मेडिकल कॉलेज के सभी पीजी, जूनियर और इंटर्नी (200 ) डॉक्टर भी अनिश्चितकालीन हडलात पर जा सकते है। इन डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा जाएगी।
महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में हड़ताल
