5 वर्षीय बालक के साथ गंभीर लैंगिक अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share This :

राजनांदगांव। थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बालक के साथ गंभीर लैंगिक अपराध करने वाला आरोपी समीर सहारे (21) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उसे 9 जनवरी 2026 को पकड़ लिया गया।

घटना 2 जनवरी 2026 को शाम करीब 4:30 बजे की है। समीर सहारे ने 5 वर्षीय बालक के साथ अनैतिक कृत्य किया और उसे गंभीर चोटें पहुंचाई। प्रार्थी की शिकायत पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 115(2) बीएनएस और धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक और एसडीओपी आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 9 जनवरी को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी समीर सहारे का पहले भी एक आपराधिक रिकॉर्ड है। थाना बोरतलाब में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज था, जिसमें उसे 16 अक्टूबर 2025 को 1 वर्ष की कठोर सजा और ₹25,000 का जुर्माना लगाया गया था।