यातायात नगर टंकी की सफाई के चलते रेवाडीह, पेण्ड्री और मेडिकल कालेज क्षेत्र में आज शाम पेयजल आपूर्ति बाधित

Share This :

राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा यातायात (ट्रासपोर्ट) नगर टंकी (क्षमता 13 लाख लीटर) की सफाई कार्य के कारण कल 23 जनवरी शुक्रवार को शाम के समय रेवाडीह, पेण्ड्री, मेडिकल कालेज क्षेत्र सहित ईस्कान विहार, जीवन आवास और अटल विहार कालोनी में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकाल में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देशानुसार टंकियों की नियमित सफाई की जा रही है। इसी क्रम में यातायात नगर टंकी की सफाई की जाएगी, जिसके कारण टंकी पूरी तरह भर नहीं पाएगी और शाम के समय पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी शनिवार की सुबह से पानी की सप्लाई सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी और नागरिकों को यथावत पेयजल उपलब्ध होगा।

नगर निगम ने लोगों से समय पर पानी की बचत करने और अनावश्यक पानी की खपत से बचने का अनुरोध किया है।