किसानों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की अंतिम तिथि 5 फरवरी तक बढ़ाई गई

Share This :

रायपुर।(नांदगांव टाइम्स) छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य के मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए अब 5 फरवरी तक कर दिया है। पहले धान खरीदी की समय सीमा समाप्त होने वाली थी, लेकिन बड़ी संख्या में किसानों के धान शेष रहने और लगातार मिल रही मांगों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

सरकार के इस फैसले से उन किसानों को सीधा लाभ मिलेगा जो विभिन्न कारणों से अब तक अपना धान समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पाए थे। कई जिलों में टोकन, परिवहन और मौसम संबंधी दिक्कतों के चलते खरीदी प्रभावित हुई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने अवधि विस्तार का निर्णय लिया।