सही नीति-नीयत और नेतृत्व से बदल रही तस्वीर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर।(नांदगाँव टाइम्स) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में बस्तर का उल्लेख करते हुए कहा कि जो क्षेत्र कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वही “बस्तर ओलंपिक” के कारण पूरे देश में नई पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि विकास अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है और पहली बार शुरू हुई बस सेवाओं को भी लोग उत्सव की तरह मना रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री के वक्तव्य का स्वागत करते हुए कहा कि बस्तर प्राकृतिक संपदा, पर्यटन और युवा शक्ति से समृद्ध क्षेत्र है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के संकल्प से नक्सल प्रभावित क्षेत्र अब तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर ओलंपिक में युवाओं की भागीदारी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है, वहीं बस्तर पंडुम जैसे सांस्कृतिक आयोजनों से क्षेत्र की परंपरा को राष्ट्रीय मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब बस्तर भय और पिछड़ेपन नहीं, बल्कि विश्वास, विकास और संभावनाओं का प्रतीक बनकर उभर रहा है।
