राजनांदगांव (नांदगांव टाइम्स) । शहर के महावीर चौक स्थित ग्रंथालय के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्कूली बच्चे की पीठ पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
