रायपुर (नांदगांव टाइम्स) । बस्तर पंडुम के शुभारंभ अवसर पर पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर स्थानीय कारीगरों से कलाओं और उत्पादों की जानकारी ली तथा आयोजन को आदिवासी विरासत को विश्व पटल तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बताया।

प्रदर्शनी में ढोकरा धातु कला, टेराकोटा, लकड़ी नक्काशी, बांस एवं लौह शिल्प, सीसल कला, जनजातीय वेशभूषा-आभूषण, तुम्बा कला, चित्रकला और स्थानीय व्यंजनों की आकर्षक झलक देखने को मिली। राष्ट्रपति ने पारंपरिक हस्तशिल्प, जनजातीय आभूषणों और बस्तर की जीवंत चित्रकलाओं की विशेष सराहना की। आयोजन स्थल पर लोक जीवन, संस्कृति और इतिहास को दर्शाती कलाकृतियों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।
