एलडब्ल्यूई राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक प्रारंभ

Share This :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ले रहे हैं अहम बैठक

रायपुर (नांदगांव टाइम्स)। वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन प्रारंभ हो गया है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह कर रहे हैं, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल विरोधी रणनीति और समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जा रही है।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा गृह मंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं। अधिकारियों के साथ क्षेत्र में चल रहे अभियानों, सुरक्षा बलों की तैनाती, खुफिया समन्वय और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से मंथन किया जा रहा है।

यह समीक्षा बैठक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास को गति देने की दिशा में अहम मानी जा रही है, जिसमें विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और केंद्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं।