गुवाहाटी (नांदगांव टाइम्स)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े एक मामले को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई की पत्नी ने पाकिस्तान में स्थित एक संस्था में काम किया था।
मुख्यमंत्री के अनुसार, शादी के बाद भले ही उन्होंने भारत में काम करना शुरू किया, लेकिन उन्हें पाकिस्तान से वेतन मिलता रहा, जो चिंता का विषय है।मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया कि गौरव गोगोई की पत्नी ने नौ बार पाकिस्तान का दौरा किया और एक बार गौरव गोगोई को भी अपने साथ पाकिस्तान ले गई थीं।
उन्होंने सवाल उठाया कि भारत का एक सांसद पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश में दस दिन तक कैसे रह सकता है।हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह मामला केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राष्ट्र सुरक्षा से जुड़ा हुआ है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर उठाए गए सवालों को “आकस्मिक टिप्पणी” कहकर टाला नहीं जा सकता और इस पर स्पष्ट जवाब दिया जाना
