रायपुर (नांदगांव टाइम्स) । बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पंडुम का समापन समारोह 9 फरवरी को भव्य और ऐतिहासिक रूप में आयोजित होगा। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

प्रकृति और परंपरा का उत्सव’ ध्येय वाक्य के साथ आयोजित यह महोत्सव बस्तर की माटी की खुशबू, लोक परंपराओं और जनजातीय विरासत को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। समापन समारोह 9 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से लालबाग मैदान, जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा।समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य उपस्थित रहेंगे।
इसके साथ ही संस्कृति, वन, कृषि, वित्त, राजस्व, खाद्य, उद्योग, स्कूल शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।कार्यक्रम में सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिससे बस्तर पंडुम का समापन समारोह जनभागीदारी और सांस्कृतिक गौरव का भव्य संगम बनेगा।
