रायपुर (नांदगाँव टाइम्स) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर छत्तीसगढ़ में आयोजित ‘बस्तर पंडुम’ उत्सव को लेकर विशेष संदेश जारी किया है। उन्होंने 7 से 9 फरवरी के बीच हुए इस आयोजन को बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत का भव्य प्रदर्शन बताया। प्रधानमंत्री ने आयोजन से जुड़े सभी परिवारों और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ऐसे उत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने बस्तर की बदलती तस्वीर का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि एक समय बस्तर का नाम लेते ही माओवाद, हिंसा और पिछड़ेपन की छवि उभरती थी, लेकिन अब परिस्थितियाँ तेजी से बदल रही हैं। आज बस्तर विकास और स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास के लिए पहचाना जा रहा है। प्रधानमंत्री ने आशा जताई कि आने वाला समय शांति, प्रगति और सांस्कृतिक गौरव की भावना से परिपूर्ण होगा।
