चिखली में शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Share This :

राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने अशांति फैलाने वाले दो बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
चौकी चिखली क्षेत्र में शांति भंग करने और वाद-विवाद करने वाले बदमाशों में दीपेश कुमार साहू पिता तुलाराम साहू, उम्र 18 वर्ष, ग्राम भेड़ीकला एवं गीतेश कुमार सेन पिता शिव कुमार सेन, उम्र 22 वर्ष, ग्राम भेड़ीकला शामिल है।
इनके खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय, राजनांदगांव में पेश किया गया।
चिखली पुलिस की टीम में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी और चौकी चिखली स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।