राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नागरिकों से जुड़े राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
आज जिले की सभी तहसीलों में नामांतरण, सीमांकन, त्रुटि सुधार, बटवारा और अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। प्रमुख तहसीलों में किए गए निराकरण की स्थिति इस प्रकार रही:
राजनांदगांव तहसील: 9 नामांतरण, 8 त्रुटि सुधार, 3 सीमांकन और 10 अन्य प्रकरण; कुल 30 मामले। विवादित बटवारा 3 और अविवादित बटवारा 1 प्रकरण भी निराकृत।
घुमका तहसील: अविवादित नामांतरण 6, विवादित नामांतरण 2, अन्य प्रकरण 2; कुल 10 मामले।
नायब तहसीलदार न्यायालय घुमका: अविवादित नामांतरण 5, विवादित नामांतरण 2, त्रुटि सुधार 1 प्रकरण।
डोंगरगांव तहसील: अविवादित नामांतरण 8, अविवादित खाता विभाजन 4, विवादित नामांतरण 6, विविध 5; कुल 23 मामले।
कुमरदा तहसील: अविवादित नामांतरण 2, विवादित नामांतरण 3, त्रुटि सुधार 3; कुल 8 प्रकरण।
इसके अतिरिक्त अन्य तहसील कार्यालयों में भी लंबित सीमांकन, नामांतरण, त्रुटि सुधार और खाता विभाजन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया।
कलेक्टर ने कहा कि अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा और सभी राजस्व प्रकरणों का समय पर निपटान सुनिश्चित कर नागरिकों को समय पर राहत प्रदान की जाएगी।
