महापौर ने जय स्तम्भ गोलबाजार का निरीक्षण किया, स्वच्छता अपनाने की अपील

Share This :

राजनांदगांव। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने सुबह जय स्तम्भ चौक और गोल बाजार का निरीक्षण कर नागरिकों को साफ-सफाई रखने और स्वच्छता अपनाने की हिदायत दी। उन्होंने बाजार में सफाई पर विशेष ध्यान देने और निर्माणाधीन आधुनिक शौचालय का काम जल्द पूरा करने के निर्देश उप अभियंता श्रीमती पिंकी खाती को दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि भीड़भाड़ वाले बाजारों में सफाई पर खास ध्यान देना जरूरी है। फल और सब्जी विक्रेताओं को कचरा गाड़ी का उपयोग करने और झिल्ली-पन्नी का प्रयोग न करने की हिदायत दी। उन्होंने नागरिकों से अपने घर और प्रतिष्ठान के आस-पास साफ-सफाई बनाए रखने और कचरा अलग-अलग डालने की अपील की।

महापौर ने जोर दिया कि निगम का स्वच्छता अभियान जनता की भागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकता। जय स्तम्भ चौक शहर का हृदय स्थल है, इसलिए इसका संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है।

निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी श्री शैकी बग्गा, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी श्री सावन वर्मा, पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा और निगम अमला मौजूद थे।