राजनांदगांव। वित्तीय वर्ष के अंत में नगर निगम ने राजस्व वसूली में कड़ाई बरतते हुए चिखली स्कूल के पास मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत 7 दुकानों को सील किया और 6 दुकानों से अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया।
महापौर श्री मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा राजस्व विभाग की प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहे हैं और बड़े बकायादारों को अपने बकाया कर और किराया समय पर जमा करने की चेतावनी दे रहे हैं।
राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी के नेतृत्व में निगम अमला दुकानों की सीलिंग और नल विच्छेदन की कार्रवाई कर रहा है। कुल 22 दुकानों में से 9 का अनुबंध हो चुका है, जबकि शेष 13 में से 7 दुकानों का अनुबंध नहीं हुआ था और 6 पर अवैध कब्जा था।
निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि भुगतान नहीं करने पर नल विच्छेदन, दुकानों की सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने करदाताओं से अपील की कि समय पर अपने बकाया कर और किराया जमा कर निगम की कार्रवाई से बचें।
