राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड सायलेंसर (फटाका जैसी तेज आवाज करने वाला) पाए जाने पर वाहन चालक पर मोटरयान अधिनियम की धारा 182(4) के तहत 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
साथ ही दो चारपहिया वाहनों (कार) में काले शीशे (ब्लैक फिल्म) पाए जाने पर मौके पर ही फिल्म हटवाकर मोटरयान अधिनियम की धारा 100 के तहत 4000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
यातायात पुलिस ने सड़क पर चलने वाली साइकिलों में रेडियम स्टीकर लगाने की व्यवस्था भी की, ताकि रात के समय अन्य वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से दिखाई दें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सभी यातायात नियमों का पालन करें, वाहनों में अवैध संशोधन न कराएं और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।
